हरियाणा
मानवता ओलंपियाड में नवयुग स्कूल की छात्रा अक्षरा को मिला 82वां रैंक
कुरुक्षेत्र,04सितम्बर। सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे मानवता ओलंपियाड का परिणाम घोषित हो गया है। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र के नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सातवीं कक्षा की छात्रा अक्षरा शर्मा ने मानवता ओलंपियाड में 82वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आठवें ओलंपियाड में 5 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें की टॉप 250 बच्चों को प्राइस दिए जाएंगे।
ट्रस्ट हर साल 7 सितंबर को समभाव दिवस के रूप में मनाता आया है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि पुरस्कार वितरण सात सितंबर को समभाव दिवस के दिन फरीदाबाद वसुंधरा परिसर में किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर होंगे।