उत्तर प्रदेश

देश की आजादी में कानपुर का बहुत योगदान : विधानसभा अध्यक्ष

कानपुर, 07अगस्त। देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। देश की आजादी में कानपुर का बहुत योगदान रहा है। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कैम्प कार्यालय में उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल से कहा।

उन्होंने कहा कि आप की जो मांगे है, उसे हम योगी सरकार तक पहुंचाएंगे। पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी द्वारा रचित‘‘झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” जो गीत शासन द्वारा सामूहिक विद्यालयों में गान कराया जाएगा। कानपुर में जो मेट्रो स्टेशन बन रहे हैं उसमें पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी के नाम एक मेट्रो स्टेशन का नाम रखा जाए क्योंकि पद्मश्री जी का 125 वीं जयंती वर्ष चल रहा है जो एक मील का पत्थर साबित होगा।

रविवार को उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ के सुरेश गुप्ता अध्यक्ष नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला। मांग की 13 अगस्त को पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी द्वारा रचित ‘‘झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” जो गीत शासन द्वारा सामूहिक विद्यालयों में गान कराया जाए। सरकार द्वारा जो 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव उसी क्रम में में जो सरकार की मंशा है कि आजादी के महापुरुषों के नाम स्मारक प्रतीकात्मक स्थल व रोडवेज बस स्टैंड हो जो देश की आजादी का 75 वां वर्षगांठ अमृत महोत्सव सार्थक होगा। खादी ग्राम उद्योग महासंघ की ओर से माननीय अध्यक्ष जी को खादी के बने अंग वस्त्र व राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, अमर गुप्ता ,मोहम्मद उस्मान ,पंकज पांडे , डॉक्टर सोहेल चौधरी आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker