हरियाणा

एचएसआईआईडीसी बड़ी में तिरंगा यात्रा का विधायक ने किया शुभारम्भ, यात्रा में देश भक्तिमय माहौल बनाया

सम्पदा अधिकारी विनोद कत्याल व बड़ी इंडस्ट्रीज मैनुफेक्चरिंग एसोएिशन के प्रधान अमित गोयल विधायक को स्मृति चिन्ह देते हुए।

– सम्पदा अधिकार विनोद कत्याल ने उद्योगपतियों से की हर फैट्री पर तिरंगा लगाने की अपील

गन्नौर। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में पूरे देशभर में मनाए जा रही हर तिरंगा अभियान के तहत बड़ी एचएसआईआईडीसी में अभियान का आगाज किया। विधायक निर्मल चौधरी, एसडीएम सुरेन्द्र दून, एचएसआईआईडीसी के सम्पदा अधिकारी विनोद कत्याल, नगरपालिका चैयरमैन अरूण त्यागी के नेतृत्व में उद्योगपतियों व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जागरूक किया। हर घर तिरंगा अभियान यात्रा में सम्पदा अधिकारी विनोद कत्याल व बड़ी इंडस्ट्रीज मैनुफेक्चरिंग एसोएिशन के प्रधान अमित  गोयल, एसोसिएशन महासचिव विरेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष सुनील बब्बर, एमएसएमई एसोसिएशन प्रधान कपिल बधवार ने बूके देकर स्वागत किया। इसके बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को रवाना करने से पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है,इसलिए सभी त्यौहार की तरह मनाने में लगे हुए है। गन्नौर की जनता में यात्रा को लेकर पूरा उत्साह है।  तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमारे कितने वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों का त्याग किया है। एसडीएम सुरेन्द्र दून ने कहा कि महान वीर सपूतों ने अपनी जान देकर हमें आजादी दिलाई। उनके त्याग को नहीं भूलना चाहिए और सभी को मिलकर एक पर्व की तरह अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराना चाहिए। एचएसआईआईडीसी के सम्पदा अधिकारी विनोद कत्याल ने कहा कि तिरंगा आत्म सम्मान व देश की आजादी का प्रतीक है। उन्होंने सभी फैक्ट्री संचालकों से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों व फैक्ट्री में तिरंगा अवश्य फहराएं। इस मौके पर एचएसआईआईडीसी के सहायक रोहताश पवार, एसोसिएशन महासचिव विरेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष सुनील बब्बर, एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन प्रधान कपिल बधवार, स्वराज, सुनील जिंदल के अलावा उद्योगपति संजय मितल, हिमाश्ांु धीमान, प्रमोद गोयल, विनय कनोडिया, अमित जैन, सुनील जिंदल, मोनू, हिमांशू के अलावा हजारों कर्मचारी मौजूद थे।

जोश, उत्साह से सम्पदा अधिकारी ने तिरंगा लहराते पूरे क्षेत्र में नेतृत्व कर निकाली यात्रा
– तिरंगा यात्रा में उद्योगपतियों व मजदूरों के साथ सम्पदा अधिकारी विनोद कत्याल ने देश भक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी कर वातावरण को देशभक्ति मय बनाया। उनके उत्साह व जोश की विधायक ने भी सराहना की। सम्पदा अधिकारी ने कहा कि सभी फैक्ट्रीयों पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आना चाहिए।

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक निर्मल चौधरी, एसडीएम, चेयरमैन, सम्पदा अधिकारी व उद्योगपति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker