उत्तर प्रदेश

प्रकृति के पांच तत्वों में जल के बिना जीवन असम्भव : गणेश केसरवानी

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘जल ही जीवन’ जन जागरूकता पदयात्रा

प्रयागराज, 22 सितम्बर। प्रकृति के पांच तत्वों में एक तत्व जल है, जिसके बिना जीवन असम्भव है। इसलिए हर मनुष्य का कर्तव्य होता है कि जल का संरक्षण करें क्योंकि यदि जल नहीं होगा तो जीवन कल नहीं होगा। इसलिए जल संरक्षण यानी जीवन संरक्षण।

यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सेवा पखवाड़ा ‘कैच द रेन अभियान’ के अंतर्गत गुरूवार को जल ही जीवन है, जन जागरूकता पदयात्रा सुलाकी चौराहे से शुभारम्भ करते हुए कही। अंत में उन्होंने कहा ‘रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून, पानी गए न ऊबरै मोती मानुष चून’।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह जागरूकता अभियान मंडल स्तर पर सभी स्थानों पर निकाली गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी राजन शुक्ला रहे। कार्यक्रम में अवधेश चंद्र गुप्ता, पदुम जायसवाल, पार्षद किरन जायसवाल, आशीष जायसवाल, सत्या जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, प्रमोद मोदी, वरुण केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, गौरव गुप्ता, शिखा खन्ना सहित महानगर मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के सभी कार्यकर्ता अपने मंडलों में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker