हरियाणा

ईडी के दुरूपयोग विरोध में विधायक कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन

एटलस रोड स्थित विधायक सुरेंद्र पंवार के कार्यालय में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसजन।  

 – सत्याग्रह में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक रहे मौजूद

सोनीपत। प्रर्वतन निदेशालय(ई.डी) द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निराधार केस दर्ज करे उन्हें ईडी कार्यालय में बुलाकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनीपत द्वारा एटलस रोड स्थित विधायक कार्यालय पर सत्याग्रह किया गया। इसमें पूर्व सांसद चौ. धर्मपाल सिंह मलिक, राई से पूर्व विधायक चौ. जयतीर्थ दहिया व सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार व पूर्व एचपीएससी सदस्य सुरेंद्र शर्मा व संजीव दहिया सहित समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।  
पूर्व सांसद चौ. धर्मपाल सिंह मलिक ने सत्याग्रह के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध अपने चरम सीमा पर है। लाखों की तादाद में बेरोजगार युवा सड़कों पर घूम रहे है, लेकिन उनके पास रोजगार नहीं है, पढ़े लिखे होने के बावजूद बेरोजगारी युवाओं को मानिसक रूप से परेशान कर रही है। भाजपा सरकार को व्यक्तिगत मुद्दों की बजाय जनहित के मुद्दों को ज्यादा तवज्जों देनी चाहिए, ताकि जन कल्याण हो सकें। पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि इस तरह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने का अधिकार भाजपा को नहीं है। यदि भाजपा सरकार ईडी के माध्यम से सोचती है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर किया जाएगा, यह उनकी भूल है, बल्कि कांग्रेसजन और अधिक मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े है। सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज यह सत्याग्रह रखा गया है। जिस प्रकार महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलवाई थी, इसी तरह कांग्रेस पार्टी सत्य के मार्ग पर चलते हुए देश को भाजपा से आजाद करवाने का काम करेगी। जब तक सरकार की तानाशाही का अंत नहीं हो जाता तब कांग्रेस का एक-एक सिपाही डटकर मोदी सरकार की दमकारी नीतियों को बुलंद आवाज के साथ विरोध करता रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीला आंतिल, नीलम बाल्याण, कमला मलिक, संतोष गुलिया, मीना धनखड़, सीमा शर्मा, सुषमा पार्षद, राजकुमार कटारिया, मनोज रिढाऊ, भलेराम जांगड़ा, कमल हसीजा, अभय दहिया, ललित पंवार, जयवीर आंतिल, रवि इंदौरा, राजमल चहल, दयानंद बाल्मीकि, मनीष सैनी, कुलदीप देशवाल, कर्मवीर सरोहा, पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद नीतू दहिया, पार्षद नवीन, रणदीप खोखर, प्रिंस सरोहा, हरेंद्र सैनी, रणदीप दहिया, बिन्नी भारद्वाज, डॉ राकेश, ऋतुराज, सत्यनारायण सरोहा, सुनेहरा जांगड़ा, पुनीत राणा, संजय, कृष्ण मलिक, भारतभूषण, गुरूदत्त खुशदिल, हरिप्रकाश मंडल, अमित मंडल, लव शर्मा, राजेंद्र, महेंद्र, भारत भूषण,कृष्णा बूमरा, नीटू मलिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker