हरियाणा

ब्लॉक समिति गन्नौर के पूर्व उप प्रधान महेंद्र छिक्कारा आम आदमी में पार्टी में शामिल

गन्नौर। ब्लॉक समिति गन्नौर के पूर्व उप प्रधान महेंद्र छिक्कारा मंगलवार को चिराग गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने महेंद्र छिक्कारा व उनके साथियों को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आम आदमीपार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हर रोज हजारों की संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार समाप्त हो चुका है, लोगों को रोजगार, शिक्षा व ईलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा की गई घोषणाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूरी की जा रही है। हरियाणा की जनता भी यही परिवर्तन चाहती है। जिस वजह से लोग लगातार आप में शामिल हो रहे है। एसवाईल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा बनने के बाद आज तक भी हरियाणा को उसका हक नहीं मिला, क्योंकि दूसरी पार्टियां इस मुद्दे पर केवल राजनीति करती आई हैं। पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पार्टी इस मुद्दे का स्थाई समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ पंचायत व निकाय चुनाव लड़ेगी। महेंद्र चिरस्मी ने कहा कि हरियाणा में अब आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्हें पार्टी जो भी जिम्मदारी सौंपेगी उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सतीश राज देशवाल, मध्य जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम, अनिल तुषीर, संगठन मंत्री देवेंद्र त्यागी, सुनील लंबू, राई ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश दहिया, रणबीर छिक्कारा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker