हरियाणा

गन्नौर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने किया पत्रकारवार्ता को संबोधित


-उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा कर रही है अपने सभी चुनावी वादों को पूरा
-स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी व कार्यकर्ता पूरी तरह है तैयार
-चुनावों को जितने के लिए पार्टी हर वार्ड में उतारेगी मजबूत उम्मीदवार
-लोगों की बीच जाकर गठबंधन सरकार की नीतियों के प्रति लोगों जागरूक कर रहे है पार्टी कार्यकर्ता
-पार्टी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान पूरी तरह रहा सफल
-सदस्यता अभियान के दौरान नए लोगों को पार्टी से जोड़ने में सोनीपत जिला रहा पूरे प्रदेश में अव्वल
गन्नौर(सोनीपत), 22 मई। गन्नौर में होने वाले नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने गन्नौर पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जननायक जनता पार्टी(जजपा) पर अपना भरोसा दिखाया और 2018 में बनी पार्टी ने लोगों के विश्वास के बल पर बहुत कम समय में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार में अपनी हिस्सेदारी बनाई।
                             जिलाघ्यक्ष पदम दहिया ने कहा कि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों के इसी विश्वास के बल पर आज चौधरी देवी लाल के बताए रास्ते पर चलते हुए कमेरे, मजदूर, युवाओं और किसान वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने जो वादे लोगों के सामने किए थे उन्हें उप-मुख्यंत्री लगातार पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों 75 प्रतिशत आरक्षण मिला। किसानों को 72 घण्टे के अंदर उनकी फसल के दाम सीधे उनके खाते में पहुंचाए गए। इसके अलावा महिलाओं को पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। सरकारी कार्यालयों में कच्ची नौकरियों में ठेका प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा रोजगार कौशल निगम की स्थापना की गई ताकि कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों केे शोषण से मुक्त करवाया जा सके।
                     श्री दहिया ने कहा कि भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ता लगातार सभी वार्डों का दौरा कर रहे है और लोगों को गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी को लेकर लोगों में पूरा जोश देखा जा रहा है और लोग स्थानीय निकाय चुनावों में उप-मुख्यमंत्री का साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों को जितने के लिए जजपा पार्टी लोगों के बीच से ऐसे मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी जिसपर लोगों का विश्वास हो और वो लोगों के विकास के लिए कार्य कर सके।
                       जजपा जिलाध्यक्ष दहिया ने कहा कि अप्रैल माह में पार्टी द्वारा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया था। जो पूरे प्रदेश में सफल भी रहा। इस अभियान के दौरान लाखों लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सोनीपत के जजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करते हुए इतिहास रचाया और सदस्यता अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया और इस अभियान के दौरान सोनीपत जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा।
                       इस दौरान पार्टी के गन्नौर हलका अध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि गन्नौर के लोग उप-मुख्यमंत्री का साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार है और आप देखना जजपा गन्नौर नगर पालिका चुनाव में इतिहास रचते हुए जीत हासिल करेंगी और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगी ताकि पंक्ति में आखिरी पद पर खड़े व्यक्ति विकास किया जा सके ताकि वो भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना विकास कर सके। चाहिए, ताकि पार्टी व उन्हें मजबूती मिले और वे लोगों के विकास के लिए और अधिक रेकार्य कर सके। इस दौरान पार्टी के सीएम विंडो के सदस्य धर्मबीर धनखड़ भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker