हरियाणा

राई हलके के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भिवानी रैली की तैयारियों को लेकर बैठक

रैली को लेकर डा. के सी बागड़ संबोधित करते हुए साथ में हल्काध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई व अन्य।


राई। जननायक जनता पार्टी(जजपा) के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर राई हलके के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़ तथा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया बैठक ली। बैठक में पहुंचने पर राई हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, पूर्व हलकाध्यक्ष रामकिशन तुषीर व जजपा के राई हलके के पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल ने स्वागत किया। डा. बांगड ने कहा मुझे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि भिवानी की यह रैली सभी रैलियों की तुलना में भीड़ के हिसाब से नया रिकॉर्ड पेश करेगी। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि भिवानी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली का न्यौता दे रहें हैं। हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई ने कहा कि रैली के दौरान ही आने वाले समय में पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। जजपा नेता रामकिशन तुषीर, अजीत अंतिल ने भी रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर राजपाल सेवली, महिला जिलाध्यक्ष अंजू बाला खटक, अशोक सरोहाÑ आन्नद नांगल, सुरजीत बहालगढ़, रमेश आंतिल, रणबीर आंतिल, बंटी दहिया, काला, कृष्ण, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker