हरियाणा

हमें बुराईयों को खत्म करते हुए सदा सत्य व धर्म के आचरण का करना चाहिए पालन

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। भाजपा नेता शेखर यादव ने ओमेक्स सिटी व वार्ड-9,10 में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम में साथियों समेत शिरकत की। उन्होंने उक्त स्थानों पर रावण दहन करते हुए कहा कि हमें अपनी बुराईयों को खत्म करते हुए सदा सत्य व धर्म के आचरण पर चलना चाहिए। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेने का संदेश भी दिया।
    भाजपा नेता शेखर यादव ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने दशहरा के दिन लंकाधिपति रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए देशभर में लोग विजयदशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में रावण दहन करते हैं। रावण के पुतले के साथ अपनी बुराईयों को जलाते हैं और उससे होने वाले प्रकाश के रूप में अपने जीवन में अच्छाई को उतारते हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक का संदेश दिया था। भाजपा नेता शेखर यादव ने कहा कि भारतीय त्योहारों में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर यह पर्व मनाया जाता है। ओमेक्स सिटी व वार्ड-9, 10 में हुए रावण दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता शेखर यादव के विशेष तौर पर पहुंचने पर आयोजकों की ओर से उनका पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान कई युवाओं ने रावण दहन से पहले नाट्य मंचन भी किया। अपने सम्बोधन में यादव ने कहा कि हमें कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहना चाहिए और जो भी बुराईयां है उनको खात्मा करना चाहिए। समाज व देश के उत्थान के लिए भी सकारात्मक सोच के साथ हमें आगे बढऩा चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker