हरियाणा
हिसार: श्रवण एवं वाणी निशक्त बच्चों ने आईजी को बांधी राखी
हिसार, 11 अगस्त यहां के श्रवण एवं वाणी निशक्त बच्चों ने गुरुवार को हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार आर्य से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी। बच्चों के साथ संस्थान के प्राचार्य सुबोध कुमार दुबे भी थे।
आईजी राकेश कुमार आर्य ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी और उन्हें उपहार भेंट किये। आईजी ने उनकी संस्था, पढाई, खेल आदि मे रुचि के साथ-साथ बच्चों को निशक्तता के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। संस्थान के प्राचार्य ने आईजी को इन बच्चो की प्रतिभा बारे विस्तार से जानकारी दी व उन्हें अपने संस्थान मे आमंत्रित किया। इस अवसर पर विनोद गोयल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।