हरियाणा

राष्ट्रपति बनने पर सांसद रमेश कौशिक ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं


-सांसद ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं व लोगों को मिठाई खिलाते हुए मनाई खुशियां


-आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाकर किया गरीब कल्याण योजना को साकार: सांसद कौशिक


-भारी बहुमत से जीत हासिल की द्रौपदी मुर्मू ने, जनभावनाओं को मिला बल


सोनीपत, 22 जुलाई। सांसद रमेश कौशिक ने राष्टï्रपति के पद पर चुनी गई द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए उन्हें बेहतरीन कार्यकाल व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपने आवास पर आने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए जीत की खुशियां मनाई।
सांसद रमेश कौशिक ने द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्टï्रपति बनी हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुभ संकेत हैं। द्रौपदी मुर्मू को संपूर्ण जीवन संघर्षशील और अनुकरणीय रहा है। उनके जीवन से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेते हुए जीवन में आसमान की ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करना चाहिए। खासतौर पर जरूरतमंद वर्ग के लोगों के लिए वे आशा की उज्ज्वल किरण के रूप में विद्यमान हैं। कड़ी मेहनत, ईमानदारी, समर्पित प्रयासों और नियमित अभ्यास से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसकी ज्वलंत मिसाल के रूप में मुर्मू मौजूद हैं।
सांसद कौशिक ने कहा कि भाजपा गरीबों की सच्ची हितैषी पार्टी है। अंत्योदय की भावना से ही सरकार आगे बढ़ रही है। आदिवासी महिला मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाकर गरीब कल्याण योजना को भी साकार रूप प्रदान किया है। यह दर्शाता है कि भाजपा के लिए राष्टï्र ही सर्वोपरि है, जिसमें भाई-भतिजावाद के लिए कोई स्थान नहीं है। यहां योग्यता को प्राथमिकता दी जाती है। एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पदों पर आसीन होने का स्वप्न भाजपा में ही देख सकता है। उन्होंने कहा कि मुर्मू का राष्टï्रपति पद पर आसीन होना जनभावनाओं के अनुरूप है। इससे जनभावनाओं को बल मिला है।
सांसद कौशिक ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे सरकार के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के विकास को वे प्रयासरत हैं, जिसके सफल परिणाम मिल रहे हैं। क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है, जिसका प्रमुख कारण राष्टï्रीय राजमार्गों का निर्माण है। इस मौके पर रामकुमार धनखड़, जसबीर दोदवा, पुनीत त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker