दिल्ली

सहकार भारती के मछुआरा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक संपन्न

नई दिल्ली सहकार भारती के मछुआरा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संस्कार भारती के राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने की। बैठक में सुनियोजित तरीके से नीली क्रांति पर मंथन किया गया।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर एवं अन्य गणमान्य अतिथिगणों के दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के प्रति स्वागत उद्बोधन करते हुए उमेश ने कहा कि मछुआरा प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर से कार्य की शुरुआत करनी है। उन्होंने मछुआरा प्रकोष्ठ प्रशिक्षित करने के लिए अपने विचार रखे। बैठक की भूमिका पर चर्चा करने के लिए सहकार भारती के राष्ट्रीय सह संयोजक जयंत भाई केवट एवं मंजूनाथ ने अपने विचार रखें।

बैठक में मछली पालन कर समस्त प्रांतों में एक नीली क्रांति करने की संभावनाओं पर मंथन किया गया। बैठक मेंं जयंतीभाई केवट ने बताया कि हम सहकार भारती एक उदाहरण रख सकती है। हर जिले में हम कार्यकर्ता बना सकते हैं एवं गरीब मछुआरा को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। मंजूनाथ ने मछुआरों की कोआपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से रोजगार सृजन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में दिल्ली के महामंत्री मनीष जैन ने भी सहकारिता में सहकार भारती की भूमिका के विषय पर अपने विचार रखे।

प्रथम सत्र के अंत में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने सहकार भारती मछुवारा प्रकोष्ठ के भविष्य में कार्यों पर चर्चा की। अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि सभी सदस्य मछली पालन क्षेत्र में उद्योगिक विकास में एक सैनिक के रूप में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मछुआरा विभिन्न पर्यावरण के बीच जल को सुरक्षित एवं निर्मल रखते हुए मछली पालन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सहकार भारती मछुआरा प्रकोष्ठ के नियोजित तरीके से संचालन करने पर राष्ट्रीय सह संयोजक मंजूनाथ ने अपने विचार रखे। एनसीडीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर नीलेश ने बताया कि एनसीडीसी किस प्रकार से मछुआरों को प्रशिक्षण दे रही है और मछुआरों को लाभ पहुंचाने वाली केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

बैठक के अंत में समापन उद्बोधन सहकार भारती दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने दिया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए संस्कार भारती के कार्यकाल व्यवस्था प्रमुख दिग्विजय पांडे के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती अवधेश त्यागी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राष्टीय प्रचार प्रसार प्रमुख हर्षद धर्माधिकारी एवं प्रियंक मिश्रा ने किया गया है। कार्यक्रम में मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक उमेश उच्चपन के अलावा 12 प्रांतों से आए मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker