हरियाणा

नेहा धवन दिल्ली एमसीडी चुनाव में 20 विधानसभाओं की प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा में हरियाणा प्रदेश मंत्री नेहा धवन को दिल्ली एमसीडी चुनाव में चार जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। नेहा धवन गांव एसपी माजरा से संबंध रखती हैं। नेहा धवन भाजपा संगठन में प्रवक्ता के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। दिल्ली के चार जिलों की 20 विधानसभाओं के 80 वार्डों की प्रभारी नियुक्त किया गया।
नेहा धवन ने बताया कि संगठन ने उनकी जिम्मेदारी दिल्ली एमसीडी चुनाव में चार जिलों की प्रभारी निुयक्त किया है। चार जिलों में 20 विधानसभा और 80 वार्ड शामिल हैं। इन वार्डों में हरियाणा प्रदेश से लगाए गए सभी कार्यकर्ताओं का निष्ठापूर्वक मार्गदर्शन किया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। प्रत्याशी को चुनाव की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली की जनता को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का अभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker