हरियाणा

जजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में देखा जा रहा है भारी जोश

-पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हर रोज हजारों लोग ग्रहण कर रहे है जजपा पार्टी की सदस्यता-जिलाध्यक्ष पदम दहिया
-सदस्यता अभियान से पार्टी को मिल रही है दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूती
-जजपा कार्यकर्ता गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कर रहे है लोगों को जागरूक
-जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने सदस्यता अभियान को लेकर गोहाना हलका के आधा दर्जन गांवों का किया दौरा


सोनीपत            जननायक जनता पार्टी(जजपा) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि पाटी द्वारा 13 मार्च को जजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष डॉ0 अजय चौटाला के जन्मदिवस पर शुरू किए गए सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं व लोगों में भारी जोश दिखाई दे रहा है, पार्टी के कार्यकर्ता जिस भी गांव में पहुचंते हैं वहां सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पहुंच जाते हैं, जिसके चलते पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हर रोज हजारों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने गोहाना हलका के आधा दर्जन गांवों का दौरा करते हुए पार्टी में रूची रखने वाले लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
जिलाध्यक्ष ने गोहाना हलका के गांव महलाना, तिहाड़ खुर्द, तिहाड़ कलां, बाघडू, भठगांव, लहवारी टिब्बा तथा माजरा का दौरा करते हुए कहा कि इस सदस्यता अभियान से जजपा संगठन को और मजबूती की दिशा में आगे बढाया जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी राजनीति के क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। 2018 में जींद की धरती से जो पार्टी रूपी पौधा लगाया था। उसे सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सिंचकर आज बहुत बड़ा बना दिया जिसका परिणाम यह है कि आज जजपा पार्टी ने बहुत कम समय में राजनैतिक गलयारे में अपनी अलग पहचान बनाते हुए हरियाणा की वर्तमान सरकार में अपनी भागीदारी कायम की है। जनता के इस प्यार की बदौलत ही आज उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढाते हुए कहा कि सभी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिला में 30 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिला में लक्ष्य से ज्यादा लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा लोगों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को घर-घर पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का फायदा उठा सके और अपने जीवन में आगे बढते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।
इस मौके पर गोहाना हलका अध्यक्ष नरेन्द्र गहलावत, हलका गोहाना के सदस्यता प्रभारी कुलदीप मलिक, सरदार राज सिंह, बलजीत मलिक, विजय दहिया, राजेश लठवाल, नरेश मलिक, पूर्व सरपंच राजकुमार, वजीर दहिया, वकील इंद्रजीत तथा राजेन्द्र राणा सहित गोहाना हलका के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker