हरियाणा

चौधर की जंग में टक्कर का मुकाबला, पुराने पार्षदों दोबारा चुनने की बजाय नए चेहरों पर भरोसा 

सचिन कोच

गन्नौर। गन्नौर नगरपालिका के नतीजे घोषित होने के बाद सभी 17 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने जुलुस निकाल लोगों का आभार का आभार जताया। कई वार्डों में तो चुनाव एक तरफा रहा, लेकिन चौधर की जंग में टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। अधिकतर वार्डों में पुराने पार्षदों दोबारा चुनने की बजाय नए चेहरों पर भरोसा जताया।

– इन पार्षदों के सिर बंधा जीत सेहरा जताया

वार्ड 1 से सचिन कोच ने 688 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अशोक को 259 वोटो से हराया। वार्ड 2 में कृष्णलाल ने 471 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी सतीश को 198 वोट से शिकस्त दी। वार्ड 3 से खुशबू जैन का निर्विरोध चयन हो चुका है। वार्ड 4 से वरुण जैन 526 वोट हासिल कर से अशोक को 84 वोट से शिकस्त दी। वार्ड 5 से ममता ने 117 वोट हासिल कर हेमलता को 13 वोट से हराया। वार्ड 6 में अजय ने 418 वोट हासिल कर रामेश्वर दास को 126 वोट से हराया। वार्ड 7 से अंकित त्यागी ने 859 वोट हासिल कर सुनील त्यागी को 370 वोट से हराया। वार्ड 8 में विकास शर्मा ने 581 वोट हासिल कर प्रशांत शर्मा को 116 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 9 में संगीता त्यागी ने 860 वोट हासिल बीरमति देवी को 237 वोटो से शिकस्त दी। वार्ड 10 में राखी ने 574 वोट हासिल कर सरिता को 152 वोट से शिकस्त दी। वार्ड 11 में सतबीर शर्मा को 607 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी विवेक को 304 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 12 से सोनिया ने 839 मत हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी सीता को 516 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 13 में राजेश शर्मा ने 562 वोट हासिल कर 101 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 14 से दिनेश अधलखा ने 1180 मत हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी को 826 मतों से हराया। वार्ड 15 में शिवानी जैन ने 645 मत पाकर ललीता मदान को 96 वोट से हराया। वार्ड 16 से नरेश ने 801 वोट लेकर राजेंद्र सिंह को 98 वोटों से पराजित किया। वार्ड 17 से शमशेर सैनी ने 478 वोट प्राप्त कर कृष्ण को 12 वोटों से हरा कर जीत हासिल की है।

कृष्णलाल 
ममता
खुशबू जैन
वरूण जैन
अजय सरोहा
अंकित त्यागी
संगीता त्यागी
विकास
सतबीर शर्मा
राखी देवी
सोनिया शर्मा
दिनेश अधलखा
राजेश शर्मा
शिवानी जैन
 नरेश वर्मा
शमशेर सैनी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker