उद्योगपतियों की समस्याओं का तुरंत हल करे अधिकारी : ललित बत्रा
सोनीपत , 1 अक्टूबर। सोनीपत इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ललित बत्रा ने अपने कार्यालय में उद्योगपतियों व अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई। इस बैठक में उद्योगपति व अधिकारियों को आमने सामने बिठा कर इलाके की समस्याओं पर चर्चा की गयी व समस्याओं के निदान पर गहन मंथन भी किया गया। उद्योगपतियों की और से रोशन सिंगला व सुरेंद्र कुमार ने इंडस्ट्री की समस्याएं अधिकारियों के सामने पुरजोर तरीके से रखीं।
अधिकारियों की और से एसई निगम , एक्सईएन निगम व एसडीओ निगम मौजूद रहे। भाजपा नेता ललित बत्रा ने उद्योगपतियों की समस्या के तुरंत निदान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए और कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की जायज समस्याओं के लिए निदान के लिए हर समय उपलब्ध है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 -12 दिन पहले भी कामो में देरी के कारण पिछले निगम कमिश्नर व संबंधित एसडीओ का तबादला किया गया है। अधिकारी जल्द से जल्द उद्योगपतियों की समस्या का हल करें।