खेल

हॉकीः चडीगढ़, झारखण्ड, बंगाल तथा पुडुचेरी ने जीते अपने प्रारंभिक मुकाबले

खेल मंत्री ने किया 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपाल

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम लिंक रोड़ नं.-1 पर किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी जम्मू एंड कश्मीर को 6-2 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में हॉकी झारखण्ड ने दादर एंड नागर हवेली एंड दमन एंड दीव को 7-2 से परास्त किया। तीसरे मुकाबले में हॉकी बंगाल ने हॉकी गुजरात को 10-0 से तथा चौथे मुकाबले में पुडुचेरी हॉकी ने अरूणाचल हॉकी को 11-0 से एकतरफा परास्त किया।

पहला मुकाबला-हॉकी चंडीगढ़ विरूद्ध हॉकी जम्मू एंड कश्मीर

बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में चंड़ीगढ के खिलाड़ी अंगद बीर सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 14वें मिनट में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी गगनदीप सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी अमनदीप ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 22वें मिनट में हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

24वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी मोहित ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में चंडीगढ के खिलाड़ी अमनदीप ने तथा 34वें एवं 42वें मिनट में विशालजीत सिंह ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 6-2 से बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 47वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी अमनदीप ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 7-2 कर दिया। इसी क्वार्टर के 55वें और 58वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी कवंलजीत सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर तथा फील्ड गोल कर अपनी टीम को 9-2 की अजेय बढ़त दिलायी।

हॉकी झारखण्ड विरूद्ध दादर एंड नागर हवेली एंड दमन एंड दीव हॉकी

दूसरे मुकाबले में पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 9वें मिनट में दादर एंड नागर हवेली के खिलाड़ी विजेन्द्र सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया। इसी क्वार्टर के 23वें और 26वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी डेनिस केरकेट्टा ने फील्ड तथा नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम को 4-1 से बढ़त दिलायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker