हरियाणा

महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया

सोनीपत आज दिनांक 2 अक्तूबर 2022 को जिला  सोनीपत के मुरथल ब्लॉक के गाँव टिकोला में  महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया,   हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन मुरथल ,  द्वारा महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ,जिसमें हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।महिलाओं को वित्तीय  सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।  

कार्यकर्म के मुख्य अतिथि मनीष  मलिक बी डी पी ओ सोनीपत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष  अजय कुमार डी पी एम एच एस आर एल एम सोनीपत ने दिप प्रज्ज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।   मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में  महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी विचारों को विस्तार से बताया ओर कहा कि आज के समय मे महिलाए दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। घर संभालने  के साथ रोजगार भी करती है। अंत मे उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी सभी के लिए लाभदायक है विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए| 

कार्यक्रम के मुख्या वक्ता श्री  सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार, एसोसिएशन ऑफ़ म्यूअल फंड आफ इण्डिया ने  महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेन्शन योजना, सुकन्या  योजना एवं जन धन योजना के बारे में जानकारी दी 

कार्यक्रम के अध्यक्ष  मौजूद  अजय कुमार  ने अपने उदबोधन में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण , स्वरोजगार ,परिवार एवं समाज को आत्मनिर्भर बनाने में  महात्मा गांधी के एवं सहकारिता की उपयोगिता बारे विस्तार से बताया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker