हरियाणा

ईडी के दुरूपयोग, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित हुए प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब


-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेंद्र पंवार के कार्यालय से सुभाष चौक तक किया जोरदार विरोध प्रदर्शन


सोनीपत। ईडी के दुरूपयोग, बढ़ता अपराध, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई के विरोध में आज जिला सोनीपत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व सांसद चौ. धर्मपाल सिंह मलिक, गोहाना से विधायक चौ. जगबीर सिंह मलिक, खरखौदा से विधायक जयबीर बाल्मीकि, विधायक सोनीपत सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरामाणा, सुरेंद्र दहिया, प्रधान, टीकाराम संस्था के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एटलस रोड स्थित विधायक सुरेंद्र पंवार के कार्यालय से सुभाष चौक तक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां, बैनर, झंडे लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।  
प्रभारी संत कुमार ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निराधार केस दर्ज करके उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस द्वारा पिछले माह भी जोरदार तरीके से रोष प्रकट किया गया था और मोदी सरकार को चेताया था कि कांग्रेसजन देश के लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगें और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा सरकार का डट कर मुकाबला करेगा। मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में कांग्रेसजन इसी तरह एकजुट होकर भाजपा सरकार को देश से बाहर करने का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। पूर्व सांसद चौ. धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम करना होगा, ताकि देश से भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता अपराध का सफाया हो सकें। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीला आंतिल, नीलम बाल्याण, संतोष गुलिया, कमला मलिक, सुरेंद्र छिक्कारा, अशोक सरोहा, संजीव दहिया, बिजेंद्र आंतिल, मनोज रिढ़ाऊ कर्मवीर सरोहा, कमल हसीजा, ललित पंवार, हेमंत सरोहा, हरेंद्र राठी, दलेल सिंह, सतपाल चौहान, सतपाल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, भलेराम जांगड़ा, राजकुमार कटारिया, जसपाल आंतिल, संजय खेवड़ा, पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद नीतू दहिया, पार्षद मंजीत दहिया, पार्षद सूर्या दहिया, पार्षद नवीन, पार्षद रेनू कपूर, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, राजेश दहिया, अनिल नागर, राजमल चहल,  सुरेश भारद्वाज, मनीष सैनी, ,बिजेंद्र आंतिल, संजीव दहिया,सतपाल चौहान, अशोक सरोहा जयवीर आंतिल, सुनील कटारिया, जितेंद्र वर्मा, राजकुमार कटारिया,नरेश अरोड़ा, जोगेंद्र दहिया, सतीश चेयरमैन, बिन्नी भारद्वाज, सुरेश भारद्वाज, ऋतुराज प्रधान,पवन गोयल ,बिजेंद्र गर्ग, प्रेम नारायण गुप्ता, शमशेर सिलाना, रणदीपदहिया, रणदीप खोखर, दिनेश हुडा, संदीप मलिक, दयानंद बाल्मिकी, जंगशेर नूरन खेड़ा, अनिल निंबड़ीया,हवा सिंह ठेकेदार, सियाराम आंतिल कृष्ण मलिक,पवन गर्ग,भारत भूषण, रेखा राना,राजबाला दलाल,रजनी किराड़, कृष्णा बुमरा, नीरज देशवाल,विजय देशवाल,बिजेंद्र देशवाल सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन मौजूद रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker