हरियाणा

पैसों के लेनदेन में जहर खाकर व्यक्ति ने दी थी जान, सुसाइड नोट से खुलासा

सोनीपत
बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेवड़ा में युवक ने पैसों के लेनदेन में जहर खाकर जान दी थी। युवक की पेंट की जेब से मिले सुसाइड नोट के बाद परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।
गांव खेवड़ा निवासी चंद्रकांता ने बताया कि उनके पति रमन (32) ने 18 नवंबर को जहर खा लिया था। उन्हें हालत बिगड़ने पर सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। 19 नवंबर को बहालगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। यमुना के गढ़ मिरकपुर घाट पर उनके पति का अंतिम संस्कार कर दिया था। रमन के कपड़े उन्हें सौंप दिए गए थे। चंद्रकांता ने बताया कि उनके ननदोई ने कपड़े देखे तो जींस की पेंट के अंदर से एक पर्ची मिली थी। जिस पर उनके पति ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की बात कही थी। उनके पति ने नवीन, सचिन व मीनाक्षी पर दबाव बनाकर पैसों के लेनदेन मे उन्हें परेशान कर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि यह सभी बिंद्र के जानकार है। बिंद्र के कहने पर ही वह उनके पति को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने महिला के बयान पर चार आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker