महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत में पेश
सोनीपत
मुरथल थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने की वारदात में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित भारत भूषण निवासी समयपुर दिल्ली का है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
एक महिला ने 11 जुलाई 2022 को पुलिस से शिकायत देकर आरोपित पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी मेनका की टीम ने महिला का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड की अपील की। अदालत ने आरोपित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।