सोनीपत, 7 अगस्त। जोत महोत्सव धर्म एवं आस्था का प्रतीक है, जिसे पंजाबी समुदाय सदियों बाद भी निभा रहा है। श्रावण मास में मोक्ष दायिनी मां गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं के जीवन का कल्याण होता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर कष्ट दूर हो जाते हैं।
उक्त विचार हरिद्वार में सोनीपत जोत महोत्सव के अवसर पर रविवार को श्री सेवा समिति महावीर दल, शिव गंगा सेवा समिति, बालाजी सेवा समिति, नवयुवक सेवा समिति, महावीर दल गीता भवन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने अपने संबोधन में व्यक्त किए इस अवसर पर यज्ञ, पूजा अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारो का आयोजन किया गया।
राजीव जैन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन वह भी दूसरे प्रदेश में आकर उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने से सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताएं मजबूत होने के साथ-साथ भाईचारा, प्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज द्वारा शुरू किया गया जोत महोत्सव आज 36 बिरादरी की आस्था का केंद्र बन गया है। उन्होंने सभी को जोत महोत्सव की बधाई देते हुए मां गंगा के चरणो में सभी के कल्याण एवं उत्थान की कामना की।
प्राचीन माया देवी मंदिर से हर की पौड़ी तक पावन जोत लेकर निकली शोभायात्राओ को देखने के लिए बाजारों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में श्याम लाल छाबड़ा, संजय पोपली, राजकुमार ग्रोवर, रमेश सचदेवा, सुनिल शर्मा, गौरव भोला, धर्मबीर जाहरी, जोगेंद्र खत्री, महेन्द्र सिंह गुलिया, राजबीर सिंह, रामनारायण, हरपाल जितेंद्र दहिया, महेश, किशोर नारंग, साहिल, राकेश कुमार, अमित नारंग, सौरव चुग, हार्दिक लूथरा, आशु बत्रा, राकेश, अशोक कुमार, टोनी काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।