हरियाणा

कावड़ यात्रा के अंतर्गत जिलाधीश ललित सिवाच ने नियुक्त किए जिला मैजिस्ट्रेट


सोनीपत, 13 जुलाई। शिव रात्रि के पर्व पर काफी संख्या में कांवडिय़ा जिला की सीमा से होते हुए अपन गणतव्य स्थान की ओर जाएंगे, ऐसे में जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिलाधीश ललित सिवाच ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) तथा 23(2) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए 14 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जिलाधीश ने अपने आदेशों में थाना शहर गोहाना, सदर थाना गोहाना व बरोदा थाना क्षेत्र में एसडीएम गोहाना आशीष कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ पुलिस विभाग से एएसपी गोहाना निकिता खट्टïर की ड्यूटी लागई गई है। इसी प्रकार थाना खरखौदा, सदर थाना सोनीपत व मोहाना थाना क्षेत्र में एसडीएम खरखौदा शिखा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इनके साथ पुलिस विभाग से सहायक पुलिस अधीक्षक खरखौदा मंयक गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश ने थाना गन्नौर, बड़ी व मुरथल थाना क्षेत्र में एसडीएम गन्नौर सुरेन्द्र दून को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके साथ पुलिस विभाग से डीएसपी गन्नौर सतीश कुमार की ड्यटी लगाई गई है। इसके साथ ही थाना बहालगढ, राई व कुण्डली थाना क्षेत्र में एसडीएम सोनीपत शशि वसुंधरा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके साथ पुलिस विभाग से डीएसपी विपिन काद्यान की ड्यूटी लगाई गई है।
थाना शहर सोनीपत, सिविल लाईन सोनीपत व सेक्टर-27 सोनीपत थाना क्षेत्र में नगराधीश डॉ० अनमोल को ड्यूटी मैजिस्टेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ पुलिस विभाग से डीएसपी विरेन्द्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा थाना शहर सोनीपत क्षेत्र में नायब तहसीलदार  प्रदीप को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ थाना शहर सोनीपत वजीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। खरखौदा थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार खरखौदा अशोक कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ थाना खरखौदा जसपाल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश ने थाना सिविल लाईन सोनीपत क्षेत्र में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मान को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ सिविल लाईन थाना सोनीपत सवित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही थाना सदर सोनीपत क्षेत्र में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ थाना सदर सोनीपत देवेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। मोहाना थाना क्षेत्र में बीडीपीओ राई राजेश टिवाना को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ मोहाना दिलबाग सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
थाना कुण्डली क्षेत्र में बीडीपीओ खरखौदा दीपिका शर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके साथ पुलिस विभाग से थाना कुण्डली एसएचओ रवि कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा थाना राई क्षेत्र में बीडीपीओ राई राजेश टिवाना को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ थाना राई देवेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। गन्नौर थाना क्षेत्र में तहसीलदार गन्नौर रविन्द्र हुड्डïा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ गन्नौर थाना धीरज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश ने थाना बहालगढ क्षेत्र में नायब तहसीलदार राई अंकित को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके साथ पुलिस विभाग से थाना बहालगढ एसएचओ ऋषिकांत की ड्यूटी लगाई गई है। थाना मुरथल क्षेत्र में तहसीलदार सोनीपत मनोज अहलावत को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ मुरथल सुमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। औद्योगिक क्षेत्र बड़ी थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार गन्नौर को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसनके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ बड़ी प्रवीन कुमार की ड्यूटी रहेगी।
थाना शहर गोहाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार गोहाना प्रमोद कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इनके साथ पुलिस विभाग से एसएचओ थाना शहर गोहाना बदन सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा गोहाना सदर थाना क्षेत्र में तहसीलदार गोहाना अजय कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ थाना सदर गोहाना कर्मजीत ङ्क्षसह की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही थाना बरोदा क्षेत्र में नायब तहसीलदार खानपुर अशोक कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग से इनके साथ एसएचओ बरोदा थाना नीरज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker