बिहार
सहरसा के युवा कवि विकास वर्धन सम्मानित
सहरसा,24 सितंबर। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अधिवेशन बेगूसराय में जिले के लोकप्रिय युवा कवि विकास वर्धन मिश्र को वीर रस की बेहतरीन कविताओं के लिए सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि प्रांतीय अधिवेशन में सम्पूर्ण बिहार के कवियों में अपनी बेहतरीन कविता से विकास वर्धन ने सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक बत्रा ने कहा कि विकास वर्धन के ओजस्वी स्वर में अटल बिहारी बाजपेई की स्पष्ट छवि दिखाई देती है।हजारों सदस्यों के बीच विकास वर्धन मिश्र ने एकबार पुनः राजकमल चौधरी की धरती को अपनी प्रतिभा से गौरवान्वित किया है।