संत निरंकारी मिशन द्वारा सामूहिक विवाह में 54 युगल परिणय सूत्र में बंधे, लिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह समारोह में 54 युगल परिणय सूत्र के पवित्र बंधन में बंधकर माता सुदीक्षा से आशीर्वाद लेते हुए।
गन्नौर। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में 75वें वार्षिक निरंकारी समागम के समापन के उपरांत संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में हुआ। जिसमें कुल 54 युगल परिणय सूत्र के पवित्र बंधन में बंधे। निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नव-विवाहित युगल को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद जीवन के लिए मंगल कामना करी। इस शुभ अवसर पर मिशन के हजारों श्रद्धालु भक्त, वर-वधु, उनके माता पिता एंव परिजन उपस्थित रहे। साधारण रीति में पारम्परिक जयमाला के साथ निरंकारी विवाह का विशेष चिन्ह सांझा-हार भी प्रत्येक जोडे. को मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा पहनाया गया। लावों के दौरान सत्गुरु माता जी ने वर-वधू को पुष्प-वर्षा कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ साध संगत, वर-वधू के सम्बधित परिजनों ने भी पुष्प-वर्षा की। निश्चित रूप से यह एक आलौकिक दृश्य था।