राष्ट्रीय
खड़गे ने देशवासियों को दशहरे की दी बधाई
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को देशवासियों को दशहरे की बधाई दी है।
खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत की भावना से मनाया जाने वाला पर्व है। यह पर्व हमें देश को विभाजन और नफरत के चंगुल से बचाने की दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। कांग्रेस देश जोड़ने की उत्तम सोच के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर है। इस यात्रा के माध्यम से हम देश में शांति और सद्भाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।