हरियाणा

 सोनीपत: चोरी की दो घटनाओं में चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

सोनीपत, 31 दिसंबर। पुलिस ने चोरी की अलग अलग घटनाओं में शामिल चोर गिरोह के सात आरोपी शनिवार को गिरफ्तार किये गए हैं। इसमें थाना सेक्टर-27 सोनीपत द्वारा एक महिला सहित चार आरोपी जबकि जिले के एवीटी स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी सिटी-2 रमेश कुमार ने बताया कि गत 23 नवम्बर को मोनिश रजा पूरनपूर जिला पिलीभीत यूपी हाल किरायदार आदर्श नगर, सोनीपत ने थाना सेक्टर-27 सोनीपत में शिकायत दी थी वे शादी में गये उनके पीछे से घर से समान सोने चांदी के एक लाख 30 हजार रुपये नगदी मकान का ताला तोड़ कर चोरी किया गया। एएसआई आजाद ने एक महिला सहित सूरज उर्फ खाजला, बिहार हाल आदर्श नगर जिला सोनीपत, मनी साहनी कोट मोहल्ला जिला सोनीपत, सुरेश जीवन विहार,सोनीपत व एक महिला निवासी जिला झज्जर हाल सेक्टर-12 को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज उर्फ खाजला, मनी साहनी पुत्र शम्भू साहनी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है व गिरफ्तार आरोपित महिला व सुरेश कुमार को न्यायलय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी प्रमोद पुत्र राजाराम निवासी जिला कबीर नगर उप हाल जनता कॉलोनी सोनीपत, सूरज पुत्र मनोहर व इश्वर पुत्र राजू दोनों निवासी जिला मुंगेर बिहार हाल जनता कॉलोनी सोनीपत के रहने वाले है।वहीं दूसरी चोरी घटना में शामिल एवीएम स्टाफ सोनीपत के एएसआई राकेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों प्रमोद, जिला कबीर नगर यूपी हाल जनता कॉलोनी सोनीपत, सूरज व इश्वर दोनों निवासी जिला मुंगेर बिहार हाल जनता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker