सामाजिक कार्यों में भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा ने सर्वाधिक अवार्ड किए अर्जित
गन्नौर। ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी में आयोजित हरियाणा मध्य प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन में भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर सर्वाधिक पुरस्कार अर्जित किए। जिले में सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड गन्नौर शाखा सचिव संदीप सिंघल को मिला। इसके अलावा गन्नौर शाखा को सदस्यता वृद्धि, गौ ग्रास सेवा, नेत्र चिकित्सा एवं आॅप्रेशन, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन उत्कृष्ट सम्मान समारोह, आत्मरक्षा शिविर, वस्त्र दान अभियान, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु, उल्लेखनीय स्वास्थ्य सेवाओं हेतु, नेत्र जांच एवं आॅपरेशन कैंप, एकल गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके गन्नौर से अध्यक्ष डा. राकेश जैन, सचिव संदीप सिंघल, महिला संयोजिका के अलावा प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार योगेश कौशिक ने सभी आवार्ड प्राप्त किये। अध्यक्ष डा. राकेश जैन ने पूरी टीम को बधाई दी।