हरियाणा

सिर्फ कर्मों से ही नहीं विचारों से भी क्रांतिकारी थे शहीद-ए-आजम : बिंदल

सोनीपत 28 सितंबर  भाजपा वरिष्ठ नेता अमित बिंदल ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ कर्मों से ही नहीं बल्कि विचारों से भी क्रांतिकारी थे। भगत सिंह की सोच और विचार अगर आज भी अमल में लाए जाएं तो एक अलग भारत देखा जा सकता है। भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अमित बिंदल बुधवार को अपने कार्यालय में भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अमित बिंदल ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके अंतिम दिनों में लिए गए उनके पत्रों का उल्लेख किया।

अमित बिंदल ने कहा कि भगत सिंह को जब जेल में रखा गया था तो उन्होंने उस समय कई पत्र लिखे थे। परिजनों और दोस्तों के नाम लिखे गए खत आज भी राष्टÑ की धरोहर बने हुए हैं। सिर्फ उन खतों को पढ़ने मात्र से ही आप को भगत सिंह की शख्सियत का अंदाजा हो सकता है। एक नौजवान जिसे फांसी की सजा मिलने वाली हो और उस युवा द्वारा खतों में देश के बारे में लिखना आपकी सोच को झकझोर कर रख देगा। बिंदल ने इस दौरान भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं से भगत सिंह के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान जोगेंद्र गोयल, रवि गोयल, विजय, अजय मल्होत्रा, राजकुमार बिंदल, संजय रोहिला, कुलदीप, सतीश जिंदल, राजेंद्र सैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker