राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर 12 किलोग्राम सोना बरामद, सूडानी नागरिक गिरफ्तार

सूडानी नागरिक की गिरफ्तारी के समय एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाले 5 अन्य गिरफ्तार

मुंबई, 11 सितंबर। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने 5.38 करोड़ रुपये के 12 किलोग्राम सोना बरामद करके एक सूडानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के समय एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाले 5 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कस्टम सूत्रों के अनुसार सूडानी नागरिक के बारे में पहले से सूचना मिली थी, इसी वजह एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी पहले से तैनात थे। शनिवार देर रात जैसे ही संदिग्ध सूडानी नागरिक दिखा, उसकी तलाशी ली गई। कस्टम अधिकारियों ने विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना बरामद किया। यह बेल्ट सूडानी यात्री पहने हुए था।

इस कार्रवाई के समय कुछ यात्रियों ने उसे भागने में मदद करने के लिए हंगामा किया, इसलिए इन सभी 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सूडानी नागरिक ने रेड चैनल पर 12 किलो बरामद सोने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी। इसलिए, उसके पास मिले सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत बरामद किया गया है। इस संबंध में सोने की तस्करी का मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker