हरियाणा

जजपा नेता सियान्नद व पूर्व हलकाध्यक्ष सुरेश त्यागी के भतीजे के सड़क हादसे में निधन पर जताया शोक

इनसो युवा नेता आकाश त्यागी का फाईल फोटो।


गन्नौर। जजपा नेता सियान्नद त्यागी व इनेलो के पूर्व हल्का अध्यक्ष सुरेश त्यागी के भतीजे आकाश त्यागी की  पिछल्ले दिनों सड़क दुर्घटना में निधन के बाद शहर के गणमान्य लोगों, नेताओं व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। पिदले स्वर्गीय आकाश त्यागी इनसो के मुरथल विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे। जजपा नेता  सियान्नद त्यागी ने बताया कि उनकी तेहरवीं की रस्म की क्रिया सोनीपत के सैक्टर 15 में उनके आवास पर 12 अक्तुबर को होगी। आकाश के निधन पर कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन दहिया, भाजपा नेता राजेन्द्र कौशिक, विधायक सुरेन्द्र पवार, सुरेन्द्र छिक्कारा, जजपा नेता पदम सिंह दहिया, रणधीर मलिक, संजय मलिक, संदीप ठरू, जजपा हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker