पूर्णिमा पर यमुना मे श्रद्वालूओ ने लगाई आस्था की डुबकी
बापौली, 11 अगस्त: पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारो की सख्ंया मे श्रद्वालुओ ने यमुना नदी के पवित्र जल मे आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया तथा श्रद्वा पूर्वक अन्न व वस्त्र का दान किया। इस दौरान अनेक जगहो पर भण्डारो का भी आयोजन किया गया। श्रद्वालुओ ने हलवा सब्जी पूरी के प्रसाद का जमकर आंनद उठाया। पूर्णिमा के शुभावसर पर श्रद्वालु दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनो से यमुना नदी पर पहुचे और पूरी आस्था के साथ श्रद्वालुओ ने जमकर यमुना मे स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की यमुना तट पर स्थित पण्डित भगत राम शास्त्री ने पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्वालुओ को बताया कि इस दिन यमुना नदी मे स्नान करने के बाद दान करने से बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है और और भगवान की विशेष कृपा होती है।