हरियाणा

लड़सौली गांव में पद्म श्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती कबड्डी अकेडमी में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

गन्नौर।

पद्म श्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती कबड्डी अकेडमी लड़सौली द्वारा संचालित माता धनकोर देवी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जूनियर लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता शुभारम्भ पर प्रधान रमेश मोर,सचिव कुलदीप मलिक,कोषाध्यक्ष मेहताब खत्री, पूर्व कबड्डी कप्तान चांदराम मोर, अकेडमी संचालक भारत केसरी, भीम अवॉर्डी पहलवान नवीन मोर इंस्पैक्टर हरियाणा पुलिस, प्रधान धर्मवीर मोर,कोच राजसिंह छिकारा,  रणबीर (राणे) पहलवान नाहरी, रामकुमार मोर, पूर्व प्रधान संजय   मोर, गुलाब मोर, भंबल मोर, भगत सिंह मोर आदि ने शिरकत की। नवीन मोर ने बताया कि जो पहलवान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा वह 19 मार्च को सिसाना गांव में होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगा।

लड़कियों की प्रतियोगिता में 50 किलो भार वर्ग में गोहाना की हन्नी, 53 भार में राठधाना की आरती, 55 किलो भार में गोहाना की मंजू, 57 किलो में भानू राठधाना, 59 किलो में कुसुम, 62 किलो भार में मदीना की रचना, 65 किलो भार वर्ग में रेवाड़ा की सारिका, 68 किलो भार वर्ग में राठधाना की निकिता, 72 किलो भार में गोहाना की बिंदु, 76 किलो भार वर्ग में गोहाना की राधिका ने बाजी मारी। लड़कों की प्रतियोगिता में 57 किलो भार में चिराग, 61 किलो भार में मदीना का रविन्द्र, 65 किलो में बीसवां मील का पंकज, 75 में जयदीप, 79 किलो भार में सचिन ने बाजी मारी। समचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता चल रही थी। नवीन मोर ने बताया कि ज्यादा खिलाड़ी होने के कारण प्रतियोगिता के फाइनल मैच का परिणाम कल आएगा। अकेडमी संचालक रामकुमार मोर ने खिलाड़ियों का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker