पुष्प वर्ल्ड स्कूल में खेलो के समापन पर फाईनल मुकाबलों में दिखाई प्रतिभा
स्कूल स्कूल चेयरमैन सुनील त्यागी व डायरेक्टर नीरज त्यागी प्रतिभागी छात्रों के साथ।
गन्नौर। नगरपालिका रोड स्थित पुष्प वर्ल्ड स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। द पुष्प वर्ल्ड स्कूल व मदर्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में खेलों में उत्साह के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता इंटर हाउस दो वर्गों में बांटी गई। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 852 पॉइंट्स लेकर यजुर्वेद हाउस प्रथम, 815 पॉइंट लेकर सामवेद हाउस दूसरे व 694 पॉइंट लेकर अथर्ववेद हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो, थ्रो बॉल, स्केटिंग, रेस, रस्साकशी, रोप स्किपिंग, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जूनियर खिलाड़ियों के लिए रेस, गेंद खींचो, सामग्री इकट्ठा करो, केला खाओ, बोरा रेस समेत अन्य मजेदार गेमों का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक सुनील त्यागी ने बताया कि जनवरी 2023 में सम्मान समारोह में विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समापन पर बतौर मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल चेयरमैन सुनील त्यागी व डायरेक्टर नीरज त्यागी ने खेल कप्तान और हाउस कप्तान का परिचय किया। खेल प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों ने आसमान में गुब्बारे छोड़े गए। मुख्यातिथि त्यागी ने विद्यार्थियों से कहा कि खेल हमारी शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करते है। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है तो खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि वे खेलों में हिस्सा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। खेलो की व्यवस्था स्कूल के शिक्षकों ने संभाली।