कांग्रेस सेवादल ने 13 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम विपक्ष आपके समक्ष को लेकर घरौंडा में मीटिंग की।
करनाल।
कांग्रेस सेवादल ने 13 मार्च को कुरुक्षेत्र में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम विपक्ष आपके समक्ष को लेकर घरौंडा में मीटिंग की। अध्यक्षता घरौंडा शहरी प्रधान राजेश शर्मा ने की। विशेष रूप से प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान, शहरी जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने शिरकत की। जोगिंद्र चौहान व अनिल शर्मा ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाने के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठाएंगे। कुुरुक्षेत्र की जनता में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। भजपा-जजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के लोगों के लिए विफल साबित हुई है। महंगाई और अपराध में हरियाणा को नंबर वन बना दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी राजबीर मराठा, प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान व उपप्रधान इंद्रजीत सैनी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल होंगे। इस अवसर पर शहरी प्रधान राजेश शर्मा, उपशहरी प्रधान विनोद, नरेश नंदवाल, राजेश कुमार, दीपांशु शर्मा, काला प्रजापत, सुमित शर्मा, बृज शर्मा, कमलजीत शर्मा, अमित राणा, बीरबल, राकेश शर्मा, मनोज, नवीन व शशी शर्मा मौजूद रहे।