हरियाणा

पंचकूला: भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टी जजपा में लगाई सेंध

पंचकूला, 2 अगस्त। भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टी जजपा में ही सेंध लगानी शुरू कर दी। जजपा के कई जिला पदाधिकारियों ने मगलवार को अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। सभी जजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पंचकूला में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा के समक्ष भाजपा का दामन थामा।

भाजपा कार्यालय पंचकूला में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष नराता राम व भुवन जीत सिंह, मंडल महामंत्री हरीश मोंगा व भाजपा नेत्री संगीता बैसला ने सभी को पटका पहना कर पार्टी में सम्मलित कर कहा कि इन सभी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। रोबिन वशिष्ठ जजपा जिला महासचिव, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष जजपा एवं निकाय चुनावों के संयोजक जजपा वार्ड नं 27 प्रत्याशी, राजेश छाबड़ा जिला उपाध्यक्ष जजपा पूर्व में शहरी अध्यक्ष जजपा शिवा कंपलेक्स मार्केट के वर्तमान प्रधान, अंजू राय जिला अध्यक्ष महिला विंग जजपा, राहुल मल्होत्रा ब्लॉक अध्यक्ष युवा पिंजोर जेजेपी, विनोद कुमार दुबे प्रमुख सैनिक प्रकोष्ठ हल्का कालका, साहिल सोनकर जिला महासचिव इनसो, शुभम गोयल ब्लॉक प्रेसिडेंट इनसो के साथ दिव्यांश राय, शोभी खान, राहुल, भास्कर शर्मा, गोपाल, सिद्धांत कुमार, संदीप डोगरा ,अरुण धीमान व जयदीप सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker