कनोडिया ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड में विधायक ने दौरा कर प्रशिक्षणके बाद रोजगार देने की बात कही
विधायक निर्मल चौघरी कनोडिया ग्रुप के ओनर विनय लोडिया के साथ कंंपनी का दौरा करते साथ में अधिकारी विनोद कत्याल।
कनोडिया ग्रुप के ओनर विनय कनोडिया ने हर सम्भव मदद की बात कही
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कनोडिया ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड में पहुंचकर महिलाओं की उन्नति एवं नौकरी से संबधित सुविधाओं के लिए विधायक निर्मल चौधरी ने दौरा कर कंपनी के कार्यक्षेत्र की जानकारी लेते हुए हलके की महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। कनोडिया ग्रुप के ओनर विनय कनोडिया ने विधायक को उनसे संबधित हर संभव मदद करने का बात कही। विधायक ने कहा कि वे हलके की महिलाओं प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दे। कंपनी में कार्य करने वाली महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कीा कि महिलाओं को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमारी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर एचएसआईआईडीसी के अधिकारी विनोद कत्याल, बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान अमित गोयल, सहायक रोहतास पवार, विकास शर्मा, अंकित त्यागी, महक फोगाट, हिमांशु धीमान आदि मौजूद थे।