भाजपा की सरकार बनवाने में अति पिछड़ा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही : प्रिंस
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रिंस धनवाल संबोधित करते हुए।
– बीसी को मिला 8 प्रतिशत आरक्षण संख्या के हिसाब से बहुत कम : धनवाल
गन्नौर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रिंस धनवाल ने कहा की बीसी को मिला 8 प्रतिशत आरक्षण संख्या के हिसाब से बहुत कम है। भाजपा की सरकार बनवाने में अति पिछड़ा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। वे गांव बेगा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 38 प्रतिशत है और 38 प्रतिशत आबादी के लिए 8 प्रतिशत आरक्षण कहा तक उचित है। पिछड़ा वर्ग वोट बैंक सभी को चाहिए पर पिछड़ा वर्ग अधिकार कोई देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा की अपने अधिकारों के लिए लड़ना विरोध नही जायज मांग है। नेता प्रिंस धनवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से मांग की है कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण 8 प्रतिशत से 27 प्रतिशत किया जाए ताकि आने वाले समय में इस वर्ग को और अधिक मजबूती से बीजेपी के साथ जोड़ा जाए।
उनके साथ राकेश प्रधान बेगा, मदन सैन,सत्यवान, डॉक्टर सुरेंद्र, रणधीर पहलवान, फजलुद्दीन आदि उपस्थित थे।