बिहार

नीतीश पर जमकर बरसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कहा-मौकापरस्त और धोखेबाज

पटना, 24 नवम्बर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौकापरस्त और धोखेबाज कहा।

प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि इसके पहले मोकामा और गोपालगंज सीट पर उप चुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। गोपालगंज और मोकामा उप चुनाव में महागठबंधन के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार में नहीं गए। तब नीतीश ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत खराब है। पेट में चोट है, लेकिन हमारी पार्टी जदयू के लोग प्रचार कर रहे। वे कैमरे के सामने ही अपना पेट दिखाने लगे थे।

डॉ जायसवाल ने कहा कि अब कुढ़नी में उप चुनाव हो रहा है। यहां से जदयू के उम्मीदवार मैदान में हैं। अब कहा जा रहा है कि नीतीश इस क्षेत्र में प्रचार करेंगे। प्रचार करना कोई गलत नहीं, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए मोकामा और गोपालगंज सीट पर हुए उप चुनाव से नीतीश कुमार ने दूरी बना ली थी। उन्होंने क्षेत्र में जाने की बजाए वीडियो जारी कर महा गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।

जायसवाल ने कहा कि जब बोचहां में उप चुनाव हो रहे थे और नीतीश कुमार हमारे साथ थे, तब भी उन्होंने हमारे पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। वे सिर्फ अपने फायदे की राजनीति करते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एक भी नौकरी का विज्ञापन इन्होंने नहीं निकला है। सारी नौकरियां 2020 के पहले की है। जल संसाधन विभाग की नौकरी भी 2014 की है। आप 2014 की बहाली पर अब पीठ थपथपा रहे हैं। 10 लाख वादा इनका आदतन झूठा वादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker