हरियाणा

मिल्खा सिंह की जयंती पर हजारों ने लगाई दौड़

 शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा देश के सबसे तेज धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर गांव मुंडलाना के खेल स्टेडियम में ऐथ्लेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया।  प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से लड़के-लड़कियां और बुजूर्गों ने भाग लिया। इनसो के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोनी लठवाल,  गांव के नवनियुक्त सरपंच शिवनारायण उर्फ़ शीबी संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन राठी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
जोनी लठवाल ने कहा कि महान खिलाडिय़ों जन्म और पुण्य तिथियों पर खेल प्रतियोगिता कराना बहुत अच्छी पहल है। मिल्खा सिंह देश के सर्वश्रेष्ठ सिख धावक हैं। वह फ्लाइंग के नाम से प्रख्यात हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1929 को पाकिस्तान वाले पंजाब में हुआ था। उनकी मृत्यु 18 जून 2021 चंडीगढ़ में हुई। हमारे देश के प्रत्येक खिलाड़ी को उनके बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर आशीष लठवाल, बिजेंद्र लठवाल, अजय लठवाल, संदीप कोच पंकज लठवाल, मोहित लठवाल, प्रतिक लठवाल, सोहित लठवाल, दीपक लठवाल , पवन , विकास लठवाल आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker