भिवानी में होने वाले स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए हलकाध्यक्ष ने लोगों को दिया न्यौता
जजपा हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी ।
गन्नौर। जननायक जनता पार्टी(जजपा) के 5वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी ने गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने की अपील की। त्यागी ने कहा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भिवानी में आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जुट जाए और उप-मुख्यमंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के हाथ मजबूत करेंगे। रैली को लेकर गांवों के लोगों में काफी जोश देखा जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए हमेशा आगे रहते है। इसलिए हमें भी उनका साथ देना चाहिए और भारी संख्या में भिवानी रैली में भाग लेकर उनके व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचार सुनने चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान ही आने वाले समय में पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा। अनिल त्यागी ने कहा कि प्रदेश की जनता में रैली को लेकर जोश है। वे काफी संख्या में गन्नौर से पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।