जनविरोधी सरकार को चलता करने के लिए एक एक कार्यकर्ता मेहनत कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए  : चौटाला

राई हलकाध्यक्ष अशोक कौशिक ने प्रधान महासचिव का किया स्वागत 

प्रधान महासचिव अभय चौटाला का बड़ी माला से स्वागत करते हलकाध्यक्ष अशोक कौशिक

इनेलो के हल्कास्तरीय सम्मेलन को अभय चौटाला ने किया संबोधितराई। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनविरोधी सरकार को चलता करने के लिए जरूरी है कि इनेलो का एक एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और ताकत से पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाए और पार्टी को सत्तासीन करे। वे राई हलके के गांव नाहरी में हलका स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में पहुंचने पर राई हलकाध्यक्ष अशोक कौशिक ने बूके व फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदेश की वर्तमान गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है और इससे जल्द से जल्द छुटकारा चाहता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दिन रात एक करें और अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो शासन के दौरान विकासात्मक ढांचे की बुनियाद को मजबूती दी गई थी और युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, हर श्रमिक व किसानों के हितों के लिए नीतियां बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया गया था। हरियाणा में पुन उसी शासन का आगाज करने के लिए यह जरूरी है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करे। इस दौरान कुछ युवाओं ने इनेलो का दामन थामा। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने उन्हें पार्टी का प्रतीक चिह्न पटका पहनाकर इनेलो में शामिल किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण मलिक, युवा हलकाध्यक्ष प्रमोद मोदी, युवा जिलाध्यक्ष कुनाल गहलावत, महिला जिलाध्यक्ष राजबाला आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker