क्राइमदिल्ली

साउथ रोहिणी में कारोबारी के घर में लाखों की चोरी में घोषित बदमाश समेत दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के साउथ रोहिणी इलाके में बीते शनिवार को घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को 24 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए पुलिस ने घोषित बदमाश समेत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के पूरे गहने बरामद किये हैं। आरोपितों की पहचान प्रदीप उर्फ पाडा और सोनू के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपित स्मैक पीने के आदी हैं। उसी का सेवन करने के लिये वारदातों को अंजाम दिया करते हैं।

डीसीपी प्रणव तयाल ने बताया कि बीते शनिवार को साउथ रोहिणी पुलिस को फ्लैट नंबर 166 पॉकेट-6, सेक्टर-2, रोहिणी में चोरी होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर बाहर चला गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह वापस आया, देखा कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा अलमारी का खुली थी। जिसमें रखे सोने चांदी के गहने व कीमती सभी चीजें गायब थी।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएचओ अर्जुन सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंधु हेड कांस्टेबल प्रदीप,रविकांत, कांस्टेबल आशीष और रामनिवास को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात के रूट पर लगे पौने तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें हर एक आने जाने वाले के बारे में पता करने के लिये अपने हयूमैन सॉर्से की सहायता ली।

तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाशों के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश की। उनके फोन की लोकेशन के बारे में जानकारी ली। फुटेज खंगालने पर 23 से 24 साल के दो लड़के टोपी पहनकर घर से बाहर आते हुए दिखाई दिये थे। जिनके हाथ में बैग जैसा कुछ था। जिसमें सामान भरा हुआ था। युवकों की पहचान करने के लिये उनका फुटेज से पीछा किया गया। जिसमें एक फुटेज में एक आरोपित का चेहरा थोड़ा पहचान में आने लगा। दोनों लडक़े विजय विहार की तरफ जाते हुए दिखाई दिये।

संदिग्धों के डोजियर चेक किये। जिसमें आरोपित प्रदीप उर्फ पाडा के बारे में पता चला। जो विजय विहार का घोषित बदमाश है और 16 वारदातों में शामिल रहा है। बीते रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपित प्रदीप उर्फ पाडा को लाल क्वार्टर विजय विहार में घेराबंदी करके उसे उस समय दबोच लिया। जब वह पुलिस टीम को देखकर बुद्ध विहार-1 की तरफ भागा और गंडा नाला पार गया था।

आरोपित से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर गहने जब्त किये। जिसने बताया कि वारदात को रिठाला गांव में रहने वाले सोनू के साथ वारदात को अंजाम दिया था। सोनू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसी के घर में छुपाए चोरी के गहने आदी जब्त कर लिये। आरोपित सोनू दो वारदातों में शामिल रहा है। उसका भाई दीपक उर्फ तूती भी हताश अपराधी है और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker