हरियाणा

जींद : सिरसा ब्रांच नहर व सिंध्वीखेडा माइनर से दो शव बरामद

जींद। जिला पुलिस ने सिरसा ब्रांच नहर तथा गांव सिंध्वीखेडा के निकट माइनर से दो अज्ञात शवों को बरामद किया है। दोनों शव पीछे से बहकर आए है। शिनाख्त न होने के चलते दोनों शवों को नरवाना तथा जींद के शव गृहों में रखवाया गया है। संबंधित थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

गांव बडनपुर के निकट सिरसा ब्रांच नहर में शव तैरता देखा गया। सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष तथा उसने हरे रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। चेहरे पर दाढी तथा मुंछे हैं। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। उधर, सदर थाना पुलिस ने गांव सिंध्वीखेडा के निकट माइनर से अज्ञात शव को बरामद किया है। मृतक ने आसमानी रंग की टी शर्ट तथा खाकी रंग की केफरी पहनी हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सके। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पतालों के शव गृहों में रखवा दिया है। दोनों ही शव पीछे से बहकर आए हैं।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव सिंध्वीखेडा माइनर में शव देखा गया था। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सके। शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker