वर्ष 2022-23 के लिए उद्यान विभाग के अन्तर्गत 11 मई को होगी नीलामी-उपायुक्त
13 जामुन वृक्षों के फलों की होगी नीलामी
सोनीपत,
उपायुक्त ललित सिवाच ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए उद्यान विभाग, सोनीपत के अन्तर्गत राजकीय बाग एवं नर्सरी, पांची गुजरान पर स्थित 13 जामुन वृक्षों के फलों की नीलामी की जानी है। उन्होंने बताया कि नीलामी बुधवार 11 मई को प्रात: 11 बजे राजकीय बाग एवं नर्सरी पांची गुजरान के प्रांगण में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बोलीदाता को 10,000 धरोहर राशि के रूप में जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता की धरोहर राशि बाग की प्रथम किस्त में समायोजित कर ली जाएगी।
इसके अलावा असफल बोलीदाताओं को उनकी धरोहर राशि बोली के तुरन्त बाद वापिस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बोली छोडऩे का अधिकार विभागीय अधिकारियों के पास सुरक्षित रहेगा। बोली से संबंधित अन्य शर्ते व नियम बोलीदाताओं को मौके पर बता दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि जामुन के पौधों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त 9 बजे से सांय 5 बजे तक किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रमिन्द्र सिंह उद्यान सुपरवाईजर, राजकीय बाग एवं नर्सरी पांची गुजरान के दूरभाष नम्बर 9466380521 पर सम्पर्क किया जा सकता है।