हरियाणा

कुरुक्षेत्र: सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर किया जा रहा है ईडी का दुरुपयोग : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई। सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर तंग करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में सत्याग्रह किया। सत्याग्रह पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा और लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ईडी, सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मीडिय़ा से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश के अंदर ऐसी स्थिति हो चुकी है कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जाता है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग व जुडिशरी पर जनता का भरोसा है। अगर किसी प्रदेश में कोई घटना घट जाए और प्रदेश की सरकार से लोग सहमत न हो तो सीबीआई की जांच की मांग की जाती है। लोगों का इन एजेंसियों से विश्वास न टृूटे इसके लिए जरूरी है कि इनका दुरुपयोग बंद हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश के अंदर इतनी महंगाई बढ रही है कि आम जनता का जीना दूभर हो गया है। डा. मनमोहन सिंह के राज में देश की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन आज डॉलर 80 रूपए से भी उपर चल रहा है। पूरे देश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुद्दे उठाने से भाजपा सरकार बौखला गई है। भाजपा सरकार सवैंधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में आज कांग्रेस द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह किया जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार 9 दिनों तक ईडी के कार्यालय में बैठा कर रखा। अब वही काम कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker