दिल्ली

दिल्ली में रहने वाले सभी हिन्दुओं को विश्व हिंदू परिषद से जोड़ेंगे

नई दिल्ली 03 नवंबर। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली प्रान्त ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन कर दिल्ली में व्यापक हितचिंतक अभियान का आधिकारिक प्रक्षेपण किया। दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांत अभियान प्रमुख नंद किशोर शर्मा के नेतृत्व में यह सारा अभियान चलेगा दिल्ली प्रांत की 1883 बस्ती के प्रत्येक घर में जाने के लिए लगभग 5000 टोली जिसमे 20000 कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे।

200 विस्तारक इस योजना के अंतर्गत पूरा समय लगाकर इस अभियान को सफल करेंगे दिल्ली के अंदर इस अभियान के द्वारा पांच लाख घरों में हितचिंतक बनाएं जायेंगे। वहीं प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हित चिंतक अभियान 2022 को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विश्व हिंदू परिषद समाज के हर जाति मत पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे।

अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि यानी सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे। वहीं हितचिंतक अभियान की टोलियों का दिल्ली के प्रत्येक हिन्दू घर में जाकर सभी हिन्दुओं को हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।

विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी। प्रांत सह प्रचार प्रमुख सुमीत अलग ने पत्रकार वार्ता में आए पत्रकारों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री अशोक गुप्ता, बजरंग दल संयोजक भारत बत्रा, दुर्गावाहिनी संयोजिका अरुणा राठौर, इंद्रजीत सिद्धू, नीतू आहूजा मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker