विघ्नहर्ता हरते हैं सभी के कष्ट-योगेशपाल
सोनीपत शहर के बड़े बाज़ार में गणेश उत्सव की पूजा अर्चना के दौरान भाजपा ज़िला महामंत्री योगेशपाल अरोड़ा ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान गणपति से सभी के सुखों की मनोकामना की।
इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ गणपति महाराज की पूजा अर्चना शुरू की गयी,उन्होंने गणेश जी को लड्डू का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के कारण के कारण पिछले 2 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रमों पर विराम लगा हुआ था,परंतु इस वर्ष भगवान की असीम कृपा से देशभर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,उन्होंने कहा कि भगवान गणपति की पूजा कर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने गणपति महाराज की पूजा के दौरान कहा की भगवान गणपति हिंदू धर्म में सर्व पूजनीय हैं और उनकी पूजा अर्चना से वह सभी के विघ्नों को समाप्त कर देते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान हरिदास पाटिल,समाज सेवी राजू वर्मा,शामराव देवक़र,रवि पाटिल,संजीव गांधी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।