युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने संध्या अर्घ्य देकर छठ पर्व की दी बधाई
सोनीपत। युवा जिलाध्यक्ष कांग्रेस ललित पंवार ने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ पर्व सेवा-भाव और भक्ति-भाव से किये गये सामूहिक कर्म का विराट और भव्य प्रदर्शन है। आज के दिन व्रत रखने वाले सभी भक्तजनों की छठ माता सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने छठ पूजा के पावन अवसर पर सेक्टर-15, बाबा कालोनी, मोहन नगर, ओधोगिक एरिया कालूपुर , लक्ष्मण कालोनी, न्यू बाबा कालोनी, कबीरपुर, कलावती विहार सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा घाट पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य दिया व छठ मैया से शहरवासियों के सुख-सम्रद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी पवित्रता और लोकपक्ष है। भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण इस पर्व में बाँस निर्मित सूप, टोकरी, मिट्टी के बर्त्तनों, गन्ने का रस, गुड़, चावल और गेहूँ से निर्मित प्रसाद और सुमधुर लोकगीतों से युक्त होकर लोक जीवन की भरपूर मिठास का प्रसार करता है। इस उत्सव के लिए जनता स्वयं अपने सामूहिक अभियान संगठित करती है। उत्सव में खरना के उत्सव से लेकर अर्ध्यदान तक समाज की अनिवार्य उपस्थिति बनी रहती है। उन्होंने छठ पर्व की समस्त शहरवासियों को बधाई दी व छठ मैया से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पार्षद सूर्या दहिया, राजेश, रोहताश, अवध, आरपी सिंह, सूरज पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।