दिल्ली
प्लास्टिक को जीवनशैली से दूर करने की जरूरत : उपराज्यपाल
नई दिल्ली, 21 जनवरी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज्यवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी है। सक्सेना ने शनिवार को ‘100 डेज टू बीट प्लास्टिक’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली के लोग प्लास्टिक को अपने जीवन से दूर करें। प्लास्टिक जलभराव का मुख्य कारण भी है।
उपराज्यपाल ने कहा कि राजधानी को कचरा मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उपराज्यपाल ने कहा कि कोई भी अभियान बिना लोगों के सहयोग के सफल नहीं हो सकता। इस लिए वह राज्य की जनता से अनुरोध करते हैं कि दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में आगे आएं और अपने जीवनशैली से प्लास्टिक हटाएं।